,

पांचवीं मंजिल पर MP के मंत्रालय में लगी भीषण आग बुझाने में जुटें 100 से अधिक टैंकर और दमकलें, धरने पर बैठे जीतू पटवारी /#मध्यप्रदेश

भोपाल

भोपाल में मंत्रालय की भीषण आग बुझाने का प्रयास कर रहे एनडीआरएफ के जवान की आंख बुरी तरह जख्मी हो गई।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग चौथी, तीसरी और छठी मंजिल पर भी फैल गई। भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 100 से अधिक दमकलें और टैंकर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें आ रही हैं।

करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं अब भी उठ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंसे थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया है। दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया।

भोपाल नगर निगम अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे

मंत्रालय के अगले हिस्से की आग पर काबू पाया

दमकलकर्मियों ने मंत्रालय के अगले हिस्से की आग पर काबू पा लिया है। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में अभी आग जल रही है। सेना की मदद से आग बुझाने के प्रसास किए जा रहे हैं। अब तक 60 से अधिक दमकलें आ चुके हैं। पानी के 40 टैंकर भी हैं।

पीएस रस्तोगी बोले- जो कर्मचारी फंसे थे वे सुरक्षित हैं

प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने कहा कि आग तीसरी मंजिल पर लगी है। इसने बाकी फ्लोर को भी कवर कर लिया। मंत्रालय का पुराना भवन होने के कारण यहां ज्यादा एक्टिविटी नहीं रहती है। जो कर्मचारी फंसे थे, वह सुरक्षित हैं और बाहर निकल आए हैं। मौके पर मुख्य सचिव वीरा राणा भी मौजूद हैं।

आग पर काबू होने के बाद जांच की जाएगी कि आग लगने के पीछे कोई मैलाफाइड इंटेंशन तो नहीं है।


संबंधित खबरें