शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत कृष्णा चौराहा से चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गब्बरसिंह पुत्र रामकिशन रावत निवासी ग्राम लेदा थाना करैरा ने बताया कि 30 जुलाई को वह अपनी बाइक से दिनारा गया हुआ था। जहां उसने बाइक को कृष्णा चौराहा रामकुमार गुप्ता के मकान के सामने खड़ी कर दी। जब वह वापस लौटकर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है, जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद गब्बरसिंह थाने गया औैर मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment