Press "Enter" to skip to content

ग्राम खोदा में शराबी पति ने पत्नी को लगा दी आग | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खोदा में रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने मिट्टी का तेेल डालकर आग लगा दी। घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई जिसे इलाज के लिए शिवपुरी लेकर आया गया। 
मिली जानकारी के अनुसार वंदना 32 वर्ष निवासी ग्राम खोदा नेे बताया कि आज उसका पति आदेेश रावत दिन में शराब पीकर आया औेर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने चिमनी से मिट्टी का तेल निकालकर मुझ पर डाल दिया और मेरे शरीर में आग लगा दी जिससे पूरा शरीर जगह-जगह जल गया। फिर परिवाजन इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल लेकर आए जहां नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!