शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली भितरवार रोड पर दो बाइक सवारों में आमने-सामने की भिडंत हो गई। घटना मेें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को शााम के समय करैरा भितरवार रोड कुठली वाले खाती के पास गधााई मौजा में के माधौ पुत्र गोपी परिहार निवासी छतरी व धर्मेंद्र पुत्र पहलू जाटव निवासी बहगंवा की बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना में दोेनों के ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक चालकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment