Press "Enter" to skip to content

रविवार को यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार: जगह मिलेगी 2 कैबिनेट, 3 राज्य मंत्रियों को सहयोगी दलों की तरजीह लोकसभा चुनाव से पहले /उत्तरप्रदेश

लखनऊ

योगी कैबिनेट का विस्तार रविवार सुबह 11 बजे होगा। ओम प्रकाश राजभर, भाजपा नेता दारा सिंह चौहान और रालोद के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल से 20 मिनट तक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट भी सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल में 5 चेहरों को जगह मिल सकती है।

दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को मिलेगी जगह
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने यह बड़ा मास्टर प्लान बनाया है। जिसके तहत भाजपा में शामिल हुए सभी सहयोगी दलों को अब संतुष्ट करने के लिए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में राजभर और दारा सिंह को कैबिनेट मंत्री, तो वहीं RLD से एक विधायक को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही दो और चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

सीएम योगी शुक्रवार को राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे।

सीएम योगी शुक्रवार को राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे।

दरअसल, सुभासपा अध्यक्ष राजभर पिछले साल जुलाई महीने में सपा छोड़कर NDA में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही वह मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। खुद कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की डेट और समय का ऐलान कर चुके हैं। अब 7 महीने के इंतजार के बाद गुरुवार को उन्होंने इसको लेकर नाराजगी जताई। इशारों में ही बीजेपी को अल्टीमेटम भी दे दिया।

राजभर ने कहा-अगर राज-पाट नहीं मिला, तो होली नहीं मनाऊंगा। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा था-जो बोलता हूं सीना ठोक कर बोलता हूं। जिस दिन मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उस दिन मंत्री बनूंगा। जब तक मंत्री नहीं बन जाएंगे, तब तक अधिसूचना जारी नहीं होने देंगे।

राजभर ने कब-कब किया मंत्री बनने का दावा

ये 2 महीने पुरानी फुटेज है। जब दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राजभर ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी।

ये 2 महीने पुरानी फुटेज है। जब दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राजभर ने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी।

16 जुलाई को राजभर NDA में शामिल हुए। इसके तुरंत बाद उन्होंने दावा किया- बीजेपी मुझे मंत्री बनाएगी और मैं जल्द शपथ लूंगा। इसके 1 दिन बाद यानी 17 जुलाई को दारा सिंह ने भी बीजेपी जॉइन की।

इस पर राजभर ने कहा कि उन्होंने ही दारा सिंह को बीजेपी में शामिल कराया है। इसके बाद फिर दावा किया कि मेरा मंत्री बनना तय है। दारा सिंह को बीजेपी ने घोसी उप-चुनाव का उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह सपा से हार गए। इस पर भी राजभर ने दावा किया- मैं और दारा सिंह मंत्री जरूर बनेंगे। हालांकि बीजेपी ने उन्हें मंत्री नहीं बनाया।

हाल ही में दिल्ली में राजभर ने अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

हाल ही में दिल्ली में राजभर ने अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

शारदीय नवरात्रि के समय राजभर ने फिर दावा किया कि वो इसी नवरात्रि में मंत्री बनेंगे, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार हुआ ही नहीं। नवरात्रि बीत गई। तब राजभर ने कहा- अभी विजयादशमी बाकी है। वो दशहरा पर मंत्री बन जाएंगे। हालांकि नवरात्रि और दशहरा पर उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।

इसके बाद राजभर ने ऐलान कर दिया कि वह 7 नवंबर को बताएंगे कि उनकी ताजपोशी कब होगी। यह डेट बीतने के बाद उन्होंने धनतेरस के दिन मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही। राजभर ने हाल ही में दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने फिर जल्द मंत्री बनने का दावा किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!