Press "Enter" to skip to content

रास्ते में ट्रैक्टर फंसने को लेकर विवाद, जमकर चले लात घूंसे | Karera News

करैरा। करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के कालीपहाडी में जहां रास्ते में फंसे ट्रेक्टर को दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके चलते आरोपितों ने फरियादी की मारपीट की वहीं घर में मौजूद जरूरत के सामान को भी आरोपितों ने तोड़ दिया जहां पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बीती 20 जुलाई को आरोपियों का ट्रेक्टर को रास्त में फंस गया। जिसके चलते फरियादी गतराजसिंह पुत्र पतुआ बघेल निवासी कालीपहाड़ी की घर से निकालने वाला रास्ता बंद हो गया। जिसके चलते फरियादी का अरोपितों से विवाद हो गया। जिसके चलतेे आरोपित नारायण जाटव, भोला जाटव, अगरसिंह जाटव और अमरसिंह जाटव सभी आरोपित निवासी कालीपहाडी फरियादी गजराज के घर आए जहां चारों अरोपितों ने फरियादी के साथ मारपीट की और घर पर मौजूद बाइक, कूलर, पंखा, बर्तन तोड़ दिए। जिसकी शिकायत फरियादी गजराज ने सीहोर थाना में की जहां पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!