Press "Enter" to skip to content

तीन माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपित को पकड़ा | Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बछौरा में तीन माह पहले हुए एक विवाद में गांव के ही रहने वाले एक आरोपित ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार बछौरा ग्रामका रहने वाला रामभरत पुत्र भैंरोलाल परिहार ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित पर 2 हजार का इनाम घोषित किया था। जहां तीन माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित शिवपुरी में लालमाटी पर किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां से आरोपित रामभरत परिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने एक कट्टा मय कारतूस के जब्त किया। इस कार्रवाई में उनि. बीएस पाल, योगेंद्रसिंह सेंगर, आरक्षक शिवम बरूआ, मुकेश परमार, कुलदीप शर्मा, बदनसिंह धाकड़, अजय नीखरा, योगेश की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!