Press "Enter" to skip to content

आज कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में सुनवाई आज भी होगी मुस्लिम पक्ष की बहस इलाहाबाद हाईकोर्ट में, दलीले पेश करेगा हिन्दू पक्ष भी /#उत्तरप्रदेश  

प्रयागराज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को लेकर दाखिल याचिकाओं पर आज (29 फरवरी) इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 22 और 23 फरवरी को दो दिन सुनवाई हुई थी। जिसमें हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल याचिकाओं की पोषणीयता पर बहस हुई थी। मतलब, याचिकाएं सुनवाई योग्य हैं या नहीं, इस पर बहस हुई थी।

मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें पेश की थीं। मुस्लिम पक्ष की ओर से एडवोकेट तसनीम अहमदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बहस की थी, लेकिन मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए 29 फरवरी को सुनवाई की डेट तय हुई। आज भी मुस्लिम पक्ष की ओर से बहस जारी रहेगी। मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी होने के बाद हिंदू पक्ष को अपनी दलीलें पेश करने का मिलेगा मौका।

जस्टिस मयंक कुमार जैन की बेंच कर रही सुनवाई
जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच मामले की सुनवाई कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट 18 अर्जियों पर एक साथ सुनवाई कर रहा है। अयोध्या विवाद की तर्ज पर जिला अदालत के बजाय हाईकोर्ट में सीधे तौर पर मामले की सुनवाई हो रही है। ज्यादातर अर्जियों में शाही ईदगाह को हिंदुओं का धार्मिक स्थल बताकर उसे हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!