Press "Enter" to skip to content

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश और राहुल-प्रियंका साथ आए आगरा में राहुल बोले- नफरत को मिटाने निकले है हम लोग /#उत्तरप्रदेश

आगरा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंची, वहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंच चुकी है। यहां यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। वहीं, अखिलेश ने कहा कि आगरा मोहब्बत की दुकान के नाम से दुनिया में जाना जाता है। इस शहर से मोहब्बत भर कर ले जाएं और पूरे देश में बांटें। जबकि प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। 7 साल बाद अखिलेश और राहुल साथ आए हैं।

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रियंका और अखिलेश मिलकर नफरत को मिटने निकले हैं। गरीबों और महिलाओं पर अन्याय हो रहा है। इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा में अन्याय जोड़ दिया है।

इसके पहले रविवार सुबह यात्रा की शुरुआत अलीगढ़ से हुई। यहां जनसभा में राहुल और प्रियंका ने नौकरी और अग्निवीर को लेकर सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद न्याय यात्रा हाथरस पहुंची।

इससे पहले, शनिवार को यात्रा का दूसरा चरण मुरादाबाद से शुरू हुआ था। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी थीं। मुरादाबाद में राहुल ने सरकार पर निशाना साधा। लोगों से पूछा, ‘मुझे बताओ हिंदुस्तान के एयरपोर्ट किसके नाम पर हैं? हिंदुस्तान के बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर किसको दिए जाते हैं? हिंदुस्तान के पावर प्लांट किसके हाथ में हैं? सरकार आपकी जेब काटने का काम करती है।’

दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा ने 2 दिन का ब्रेक लिया था। इसके बाद शनिवार को यात्रा मुरादाबाद से अमरोहा, संभल होते हुए बुलंदशहर पहुंची। आज अलीगढ़ और हाथरस से होकर आगरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान में एंट्री करेगी।

यह यात्रा के दौरान का फुटेज है, जिसमें अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करते दिख रहे हैं।

यह यात्रा के दौरान का फुटेज है, जिसमें अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करते दिख रहे हैं।

आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। इसके साथ ही लोग घरों की छतों पर चढ़कर अखिलेश और राहुल-प्रियंका को देखने के लिए बेताब दिखे।

आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। इसके साथ ही लोग घरों की छतों पर चढ़कर अखिलेश और राहुल-प्रियंका को देखने के लिए बेताब दिखे।

सीने पर अखिलेश यादव का टैटू बनवाया

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भीड़ में एक ऐसा भी युवक दिखा, जो अपने सीने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का टैटू बनवाए था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!