Press "Enter" to skip to content

रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन | Pohari News

शिवपुरी। ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों की लंबे समय से चली आ रही नियमितिकरण एवं वेतन की मांग को लेकर रविवार को लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। ग्राम रोजगार सहायकों की मांग थी कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रोजगार सहायकों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर घोषणा की थी कि रोजगार सहायकों की सीधे सेवा समाप्त हो जाती है, यह व्यवस्था ठीक नहीं है। इस व्यवस्था को परिवर्तित कर ग्राम रोजगार सहायकों की अब सेवा समाप्त न होकर निलंबन होगा और निलंबन की अवधि में गुजारा भत्ता भी दिया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि निलंबन अवधि में उनकी 90 प्रतिशत के समकक्ष वेतन दिए जाने की मांग भी काफी समय से लंबित है। इस नाम पर कोई विचार नहीं किया गया है। रोजगार सहायकों का कहना था कि इन मांगों के ध्यानाकर्षण को लेकर राज्यमंत्री, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व पंचायत मंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपकर उक्त मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!