Press "Enter" to skip to content

शराब को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खिरिया पुनावली में शराब को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार संतोष व बसीन निवासी डामरौनकला अपने साथियों के साथ तालाब के पास बैठकर शराब पी रहे थे। तभी शराब के लिए रुपए मांगने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोेग एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगेे और लात-घूसों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में संतोष की शिकायत पर अरूण परिहार, कमलेश परिहार, मोेहरसिंह, सोनेजू परिहार निवासी खिरिया पुनावली मजरा स्याई बडेरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं बसीर की शिकायत पर दामोदर, बलवान, अनूपा, हरीसिंह निवासी निवासी स्याई बडेरा के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!