जयपुर

उदयपुर में अमित शाह को भाजपा नेताओं ने तलवार भेंट की।
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में बीजेपी ने सभाओं का दौर शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। एक ही दिन में वे प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों को कवर कर रहे हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने उदयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतनी हैं। कहीं गलती नहीं होनी चाहिए। राजस्थान में 2014, 2019 में सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं, इस बार भी ऐसा ही होना चाहिए।
इससे पहले उन्होंने बीकानेर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। शाम को वे जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस देश का विभाजन करने पर तुली
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस देश का विभाजन करने पर तुली है। उनके नेता यह मांग करते हैं कि उत्तर भारत और दक्षिण भारत को बांटना चाहिए। आपने राजस्थान में डबल इंजन की सरकार नहीं है, अब किसी की हिम्मत नहीं है कि यहां कौमी दंगे कर सके।





Be First to Comment