Press "Enter" to skip to content

अनुपमा फेम टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुआ निधन। कमाल का एक्टर खो दिया अरशद वारसी बोले /#बॉलीवुड

फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। 59 साल के ऋतुराज को बीती रात हार्ट अटैक आया। वो पैनक्रियाज से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में एडमिट थे।

ऋतुराज ने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'बनेगी अपनी बात' समेत कई मशहूर टीवी शोज में काम किया।

ऋतुराज ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ‘बनेगी अपनी बात’ समेत कई मशहूर टीवी शोज में काम किया।

ऋतुराज दिल्ली में बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था।

ऋतुराज दिल्ली में बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था।

दोस्त और एक्टर अमित बहल ने किया कन्फर्म
ऋतुराज के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त एक्टर अमित बहल ने कन्फर्म की है। अमित ने कहा, ‘हां, दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। वो कुछ दिनों पहले ही पैनक्रियाज ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। इसके बाद वो जब घर लौटे तब उन्हें कुछ कार्डियक इश्यूज हुए जिसके बाद उनका निधन हो गया।’

ऋतुराज के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का ट्वीट।

ऋतुराज के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का ट्वीट।

अरशद वारसी ने ट्वीट कर जताया दुख
ऋतुराज के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने ट्वीट कर दुख जताया है। अरशद ने बताया कि वो और ऋतुराज एक ही बिल्डिंग में रहते थे। एक्टर ने लिखा, ‘ऋतुराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक अच्छे दोस्त और कमाल के एक्टर काे खो दिया… आपको याद करूंगा भाई…।’

'द कश्मीर फाइल्स' फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फेम डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट।

विवेक अग्निहोत्री बोले- ‘आर्टिस्ट कभी नहीं मरते’
अरशद के अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट करते हुए ऋतुराज के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘ऋतुराज, मेरा दोस्त.. तुमने यह कैसे होने दिया? कितना बाकी था.. आर्टिस्ट कभी नहीं मरते.. ऊं शान्ति।’

ऋतुराज ने 2021 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' में भी काम किया था।

ऋतुराज ने 2021 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर ‘सत्यमेव जयते 2’ में भी काम किया था।

ऋतुराज का आखिरी टीवी शो 'अनुपमा' था। इसमें वो यशपाल के रोल में नजर आए थे।

ऋतुराज का आखिरी टीवी शो ‘अनुपमा’ था। इसमें वो यशपाल के रोल में नजर आए थे।

आखिरी बार ‘अनुपमा’ में नजर आए थे ऋतुराज
ऋतुराज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1989 में रिलीज हुई एक टेली फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर टीवी शो ‘तोल मोल के बोल’ होस्ट किया। इसके अलावा वो ‘ज्योति’, ‘CID’, ‘अदालत’, ‘दिया और बाती हम’ समेत कई टीवी शोज में नजर आए। उनका आखिरी टीवी शो रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ था। इसमें वो यशपाल के रोल में नजर आए थे।

टीवी के अलावा ऋतुराज ने ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘सत्यमेव जयते 2’ और ‘यारियां’ जैसी फिल्मों में और ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘बंदिश बैंडिट्स’ और ‘मेड इन हेवन’ जैसे वेब शोज में भी काम किया।

थिएटर के दिनों की इस तस्वीर में शाहरुख खान के साथ ऋतुराज।

थिएटर के दिनों की इस तस्वीर में शाहरुख खान के साथ ऋतुराज।

थिएटर के दिनों में शाहरुख के साथ किया काम
मई 1964 में कोटा राजस्थान में जन्मे ऋतुराज ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से की थी। कॉलेज के दौरान वो दिल्ली के मशहूर बैरी जॉन थिएटर ग्रुप से जुड़ गए, जहां उन्होंने कई सालों तक काम किया। इस दौरान ऋतुराज की दोस्ती शाहरुख समेत कई और एक्टर्स के साथ हुई।

1993 में ऋतुराज मुंबई सेटल हो गए और उन्होंने टीवी शो ‘तोल मोल के बोल’ से बतौर होस्ट करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2004 तक वो टीवी पर खूब एक्टिव रहे। उस दौरान ऋतुराज ने ‘कुटुम्ब’, ‘के स्ट्रीट पाली हिल’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे एकता कपूर के फेमस टीवी शोज में भी काम किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!