Press "Enter" to skip to content

टाइटल ट्रैक रिलीज ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त डांस मूव्स करते नजर आए /#बॉलीवुड  

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इन दिनों चर्चा में है। आज यानी सोमवार को फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया। टाइटल सॉन्ग में अक्षय और टाइगर की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। दोनों एक्टर गाने में कमाल के डांस मूव करते नजर आए हैं।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टाइटल सॉन्ग में अक्षय और टाइगर रफ-टफ लुक में दिखाई दिए। इतना ही नहीं अक्षय और टाइगर गाने में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। बता दें, फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म के टीजर की शुरुआत साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के वॉइस ओवर से होती है जिसमें वो कहते हैं कि प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो भूत, वर्तमान और भविष्य को बदल देगा। एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मुझे कौन रोकेगा..?

इसके बाद आर्मी ऑफिसर बने अक्षय और टाइगर की एंट्री होती है। वो कहते हैं, ‘दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम…बचके रहना हमसे, हिंदुस्तान हैं हम…’ इसके बाद दोनों देश के दुश्मनों से लड़कर हिंदुस्तान को बचाते नजर आ रहे हैं। टीजर देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म में दर्शकों को एक्शन और देशभक्ति का डबल डोज मिलेगा।

पृथ्वीराज सुकुमारन बने हैं विलेन

‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर के अलावा साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित रॉय भी अहम किरदारों में दिखेंगे। यह अप्रैल 2024 में ईद पर रिलीज होगी।

ईद पर टकराएंगी पृथ्वीराज की ही दो फिल्में

खास बात यह है इस साल ईद पर सिर्फ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ के बीच ही क्लैश नहीं होगा। बल्कि सुपरस्टार पृथ्वीराज की दो फिल्में भी एक साथ रिलीज होंगी। जहां एक तरफ वो ‘बड़े मियां छोटो मियां’ में विलेन का रोल कर रहे हैं। वहीं इसी दिन उनकी फिल्म ‘आडु जीवितम’ भी रिलीज होनी है, जिसमें वो लीड रोल में नजर आएंगे।

बता दें, इस फिल्म का टाइटल 1998 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से लिया गया है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!