Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस ने प्रत्याशी पैनल किया लोकसभा चुनाव के लिए तैयार सिंगल नाम 4 सीटों पर जयपुर सीट पर ज्यादा दावेदार / #राजस्थान न्यूज़

जयपुर

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में पीछे रही कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारी के मामले में भाजपा से आगे निकलने के प्रयासों में है। कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 25 सीटों के लिए 1 से 3 नामों का पैनल बना लिया है। अब दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पिछले दिनों 25 समन्वयक बनाए थे। इन्हें 25 सीटों के लिए करीब 200 दावेदारों ने आवेदन दिए हैं। कुछ सीटों पर 3 तो कुछ पर 10-11 दावेदार हैं। सर्वाधिक आवेदन जयपुर सीट से मिले हैं। केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी ने इनमें से 60 नामों का पैनल बनाया है। इनमें 4 सीटों पर सिंगल नाम रखे गए हैं। आठ सीटों पर दो-दो, 12 पर 3-3 जबकि एक सीट पर चार नाम शामिल हैं।

कांग्रेस तीन सीटों पर प्रशासनिक अफसरों को टिकट दे सकती है
टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर व दौसा में कांग्रेस कुछ आईएएस, आईआरएस अधिकारियों के नामों पर मंथन कर रही है। हालांकि इनमें से कुछ अधिकारी अभी राजकीय सेवा में हैं। टिकट मिला तो वे वीआरएस लेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!