भोपाल

फाइल फोटो
अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। सरकार की तरफ से 1400 से ज्यादा भक्तों को अयोध्या दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन से आज दोपहर 4:10 बजे आस्था एक्सप्रेस ट्रेन से भक्त अयोध्या जाएंगे।
इसके लिए स्टेशन पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सरकार भक्तों को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के दर्शन करा रही है। स्टेशन पर रेलवे ने भी इसके लिए तैयारियां कर ली है। जिसमें यात्रियों को खाना, नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या में दर्शन कराने की व्यवस्था भी रहेगी।
यह यह ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शाम 4:10 मिनट पर भोपाल स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 7:50 पर बीना स्टेशन पहुंचेगी। रात करीब 2:10 बजे ट्रेन झांसी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:25 पर कानपुर 7:25 पर फतेहपुर, 9:25 पर प्रयागराज पहुंचकर दोपहर 2:10 पर आयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन 19 फरवरी को आयोध्या से दोपहर 1:20 पर रवाना होगी।

फाइल फोटो
विहिप एवं संघ के कार्यकर्ता जाएंगे
भोपाल विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजेश जैन ने बताया की दिनांक 16 फरवरी को मध्यभारत प्रांत से विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता रवाना होंगे। अयोध्या दर्शन की यात्रा में भोपाल संभाग 16 तारीख को आस्था स्पेशल ट्रेन भोपाल से तथा ग्वालियर संभाग के सभी कार्यकर्ता बसों के द्वारा अयोध्या दर्शन हेतु पहुंचेंगे। तथा सभी सामुहिक 17 को श्री रामलला के दर्शन करेंगे।










Be First to Comment