Press "Enter" to skip to content

अपडेट : पैदल घूमकर घर जा रहे युवक में ऑटो ने मारी टक्कर, मौत | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी बैराड़ रोड पर एक ऑटो चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र पाराशर पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम रही थाना पिछोर बैराड़ में अपेन जीजा के यहां आया हुआ था। शाम के समय वह घूमकर अपने घर जा रहा था तभी पोहरी-बैराड़ रोड पर एक ऑटो के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए देेवेंद्र मेें टक्कर मार दी। घटना में देवेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौेत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!