Press "Enter" to skip to content

PM मोदी को शिल्पा शेट्टी ने पत्र लिखा। कहा- मोदी जी, इतिहास बदल दिया आप ने, अयोध्या राम मंदिर के लिए की सराहना एक्ट्रेस ने /#बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने अयोध्या राम मंदिर की सफल प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। उन्होंने एक पत्र लिखकर अपना आभार व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिल्पा शेट्टी के इस लेटर को पोस्ट किया गया है।

शिल्पा शेट्टी ने पत्र में क्या लिखा
शिल्पा शेट्टी ने लिखा- आदरणीय मोदी जी। कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं। कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं। लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं। आपने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों के इतिहास को बदलकर दिखा दिया है। आपको ह्रदय से धन्यवाद। इस शुभ कार्य के साथ, प्रभु श्रीराम के नाम के साथ हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है। नमो राम! जयश्रीराम!

शिल्पा शेट्टी ने PM मोदी को पत्र में राम मंदिर के निर्माण के लिए आभार जताया।

शिल्पा शेट्टी ने PM मोदी को पत्र में राम मंदिर के निर्माण के लिए आभार जताया।

भाजपा महाराष्ट्र ने शिल्पा शेट्टी का लेटर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया।

भाजपा महाराष्ट्र ने शिल्पा शेट्टी का लेटर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई हस्तियां शामिल हुई थीं
22 जनवरी का दिन हम सबके लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन भगवान राम 500 सालों बाद अयोध्या में स्थित राम मंदिर में विराजे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने, रविशंकर प्रसाद और उद्योगपति अनिल अंबानी सहित अन्य लोग शामिल हुए थे।

इनके अलावा अनुपम खेर, मनोज जोशी, गायक कैलाश खेर और जुबिन नौटियाल, गीतकार प्रसून जोशी, हेमा मालिनी, कंगना रनोट, श्रीश्री रविशंकर, मोरारी बापू, रजनीकांत, पवन कल्याण, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, सोनू निगम और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे थे।

शिल्पा शेट्टी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
शिल्पा शेट्टी हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। 7 एपिसोड की इस एक्शन सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी दिखाई दिए थे। कॉप यूनिवर्स पर बेस्ड इस वेब सीरीज को 19 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। शिल्पा जल्द ही कन्नड फिल्म ‘KD- द डेविल’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!