Press "Enter" to skip to content

सोनिया गांधी जयपुर पहुंची राज्यसभा नामांकन के लिए। साथ राहुल-प्रियंका भी, कई विधायक होंगे प्रस्तावक गहलोत,जूली,डोटासरा सहित /#NATIONAL

जयपुर

सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगी। जयपुर एयरपोर्ट पर गहलोत सहित कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंचीं हैं। उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी आए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट पर अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ विधायक होंगे।

राजस्थान कांग्रेस के सभी विधायक भी जयपुर पहुंच गए हैं। दो दिन सभी विधायकों को जयपुर रहने को कहा है। नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए हैं। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!