Press "Enter" to skip to content

खेत से चारा ले जा रही महिला में बोलेरो ने मारी टक्कर घायल | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मालवर्वे में रहने वाली एक महिला आशा पत्नी रामनिवास वर्मा को बोलेरो के चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घायल को 108 द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुष्पाली पुत्री रामनिवास वर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को दोपहर के समय उसकी मां आशा वर्मा खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब वह चारा लेकर घर वापस आ रहीं थीं तो मालवर्वे रोड पर एक बोलेरो के चालक ने तेजी से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। वहीं आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की सूचना ग्रामीणाें ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!