Press "Enter" to skip to content

ईशा-भरत की लव स्टोरी टिशू पेपर से शुरू हुई थी। पहली बार मिले थे स्कूल में, शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हुए/ #बॉलीवुड

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने जॉइन्ट स्टेटमेंट जारी करके अपने तलाक की पुष्टि की है। कपल ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला लिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं ईशा और भरत की लव स्टोरी उनके स्कूल के समय से शुरू हुई थी। दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ईशा और भरत की लव स्टोरी टिशू पेपर से शुरू हुई थी।

अपने एक पुराने इंटरव्यू में ईशा देओल ने अपनी लव स्टोरी का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि हम टीनेज वाले दिनों से साथ हैं।

इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में हुई थी मुलाकात

ईशा ने बताया था कि वो जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं और भरत तब बांद्रा केलर्नर एकेडमी में पढ़ते थे। उन्होंने कहा बांद्रा में ये इकलौता स्कूल था जहां गुड लुकिंग लड़के पढ़ते थे। ईशा ने बताया कि उनकी मुलाकात इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी। कॉम्पिटिशन जमनाबाई नर्सी स्कूल में ही होस्ट किया गया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। ईशा कहती हैं कि शायद उन्हें समझ आ गया था कि यही उनके लाइफ पार्टनर बनने वाले हैं।

ईशा ने बताया कि उन्होंने अपना फोन नंबर टिशू पेपर पर लिखकर भरत को दे दिया था। उन्होंने कहा- उस समय मेरे दांतों पर ब्रेसेस लगे थे। भरत ने मुझे ब्रेसेस के साथ देखकर पसंद किया था। मैं उन्हें क्यूट लगी, इसलिए मुझे लगता है कि वो मुझसे बहुत प्यार करते हैं।

उन्होंने बताया था कि उन दिनों बातचीत करना इतना आसान नहीं होता था। एक्ट्रेस ने कहा कि कॉलेज के दिनों में भी वो एक-दूसरे से कनेक्ट रहे, लेकिन जब वो फिल्मों में व्यस्त होने लगीं तो उनका कनेक्शन टूट गया था। कुछ सालों बाद भरत और ईशा का रोमांस फिर से शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

जॉइन्ट स्टेटमेंट जारी करके की तलाक स्टेटमेंट

दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक जॉइन्ट स्टेटमेंट जारी किया है। स्टेटमेंट में लिखा- हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि अब हम साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोनों बच्चों का भविष्य सबसे अहम है और हमेशा रहेगा। उम्मीद करते हैं कि आप लोग हमारी प्राइवसी की रिस्पेक्ट करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!