Press "Enter" to skip to content

4 करोड़ फीस ले रही हैं रश्मिका ‘एनिमल’ के बाद!: रश्मिका बोली- सोच रही हूं सच में ऐसा करना चाहिए /#बॉलीवुड

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही और इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया।

चर्चा थी कि फिल्म की सफलता को देखते हुए रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा ली है और अब वो एक फिल्म के लिए 4 से साढ़े 4 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही हैं। अब खुद रश्मिका ने एक ट्वीट करते हुए इन मीडिया रिपोर्ट्स पर अपना रिएक्शन दिया है।

रश्मिका ने यह ट्वीट करके इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

रश्मिका ने यह ट्वीट करके इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

सोच रही हूं सच में ऐसा करना चाहिए: रश्मिका
रश्मिका ने ट्वीट कर लिखा, ‘हैरानी हूं कि ऐसा कौन कह रहा है… ये सब देखने के बाद मुझे लगता है कि मुझे सच में ऐसा करना चाहिए… और अगर मेरे प्रोड्यूसर्स पूछते हैं कि क्यों.. तो मैं बस यही कहूंगी कि ‘मीडिया’ ऐसा कह रही है सर… और मुझे लगता है कि मुझे उनकी बातों पर खरा उतरना चाहिए… मैं क्या करूं?’

‘एनिमल’ से पहले फ्लॉप रहीं दोनों हिंदी फिल्में
फिल्म ‘एनिमल’ से पहले रश्मिका ने बॉलीवुड में ‘गुड बाय’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी हिंदी फिल्में की थीं। दोनों ने ही कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था। इसके बाद साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

अब ‘एनिमल’ के बाद रश्मिका की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा-2’ है जिसमें वो फिर से अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वो इन दिनों विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ की शूटिंग में भी बिजी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!