शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवरीखुर्द में सर्पदंश से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सक्षी पुत्री रामसेवक धाकड़ 4 वर्ष 17 अगस्त को दोपहर के समय अपने घर में खेल रही थी उसी समय उसे सर्प ने डस लिया। मामले की जानकारी परिजनों को लगी तो वह तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले मेें पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment