शून्य पर माउंट आबू में पारा, ज़्यादातर इलाकों में छाए रहे बादल राजस्थान, कम संभावना बारिश होने की /#राजस्थान

जयपुर

अलवर में बाला किला के आसपास आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत में आए बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। इस सिस्टम के कारण राज्य में तापमान बढ़ गया। एक माह बाद गंगानगर-हनुमानगढ़ में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू गया है। इन शहरों में 26 दिसंबर के बाद से तापमान कभी भी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज नहीं हुआ। वहीं, माउंट आबू में पारा आज भी शून्य पर रहा।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल के एरिया में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम का असर आज राजस्थान पर हो रहा है। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, नागौर, अजमेर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए। हालांकि इन बादलों से बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना कम है।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम के असर से राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। राज्य के अधिकांश भागों से कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति खत्म हो गई। अगले चार-पांच दिन राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और दिन व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से तेज सर्दी से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

सीकर में बादल छाए। यहां देर रात से शुरू हुई बादलों की आवाजाही के बीच आज तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

सीकर में बादल छाए। यहां देर रात से शुरू हुई बादलों की आवाजाही के बीच आज तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत
बादल छाने और सर्द हवा रुकने से राज्य में दिन-रात के तापमान बढ़ गए। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12.5 पर आ गया। अजमेर में भी न्यूनतम तापमान आज 2 डिग्री बढ़कर 12.2 पर आ गया। गंगानगर में तापमान करीब 3.6 डिग्री बढ़कर 8 पर आ गया। बीकानेर, बाड़मेर का भी मिनिमम तापमान आज एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

दिन में हल्की गर्मी का अहसास
जयपुर, चूरू, अजमेर, बाड़मेर, सीकर, पिलानी, जोधपुर में कल दिन में लोगों को गर्म कपड़ों में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। इन शहरों में दिन के टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री बढ़कर 25 से ऊपर दर्ज हुए। शनिवार को सबसे दिन का सबसे ज्यादा तापमान जालोर, चूरू, फतेहपुर, डूंगरपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।

रविवार सुबह सवाई माधोपुर के आसमान में बादल छाए रहे।

रविवार सुबह सवाई माधोपुर के आसमान में बादल छाए रहे।

माउंट आबू में पारा शून्य पर
हिल स्टेशन माउंट आबू में आज भी तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। यहां भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का प्रभाव रहा और ऊंचाई पर हल्के बादल सुबह-सुबह रहे। कल यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर26.112.2
भीलवाड़ा24.87.4
अलवर245.2
जयपुर25.112.5
पिलानी26.310.5
सीकर25.513
कोटा24.810.3
चित्तौड़गढ़23.27.8
उदयपुर24.78.2
धौलपुर24.49.7
बारां25.28.1
डूंगरपुर27.310.8
सिरोही21.26.6
फतेहपुर27.610.6
करौली24.98.3
बाड़मेर2611.4
पाली26.89.8
जैसलमेर21.69.8
जोधपुर2710.6
बीकानेर24.810.8
चूरू27.310.6
गंगानगर21.88
हनुमानगढ़20.96.2
जालोर27.77.8
माउंट आबू220

संबंधित खबरें