Press "Enter" to skip to content

नाबालिग भांजी को अकेली पाकर मामा ने किया दुष्कर्म: पीड़िता की माँ ने मामला दर्ज करवाया पाली / #राजस्थान

पाली

पाली में 14 साल की नाबालिग भांजी से 45 साल के रिश्ते के मामा ने रेप किया। दर्द से परेशान विमंदित ने मां को सारी घटना बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी को लेकर थाने पहुंची और अपने ही रिश्ते के भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

सोजत रोड SHO सरजिल मलिक ने बताया की घटना सोजत रोड थाना इलाके के एक गांव में 20 जनवरी को हुई। रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया- वह हमेशा की तरह 20 जनवरी को काम करने खेत में गई थी। शाम को लौटी तो बेटी के चेहरे पर मायूसी छाई नजर आई। प्यार से पूछा तो पेट दर्द की बात बताई और कहा की मोहल्ले में ही रहने वाले रिश्ते के मामा ने अपने घर बुला कर उसके साथ गंदा काम किया। इससे उसे दर्द हो रहा है। मासूम की बात सुनकर उसके मां के पैरों के नीचे से मानो जमीन खिसक गई। 21 जनवरी को सुबह थाने पहुंच अपने ही रिश्ते के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दी।

आरोपी की बेटी और पत्नी गए हुए थे खेत

घटना वाले दिन आरोपी की पत्नी और बेटी भी खेत में गए हुए थे और पीड़िता की मां भी खेत पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने ये गंदी हरकत की। बताया जा रहा हैं पीड़िता के पिता काम काज के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!