Press "Enter" to skip to content

विधानसभा में जोरदार हंगामा पेपरलीक मुद्दे पर : भाजपा MLA बोले- बड़ा सवाल नही कर सकता नाथी का, जानिए पूरा क्या है मामला /#राजस्थान

जयपुर

पक्ष-विपक्ष के हंगामे से नाराज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ये सब इस सदन में नहीं चलेगा।

16वीं विधानसभा के पहले सत्र की आज की कार्यवाही शुरू हो गई। सदन में भाजपा विधायकों ने जयश्री राम के नारे भी लगाए। सत्र का पहला सवाल हनुमान बेनीवाल ने पेपरलीक पर गठित एसआईटी की अब तक हुई कार्यवाही को लेकर पूछा। इसको लेकर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया। वहीं, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने जब इसको लेकर प्रश्न करना चाहा तो भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि नाथी का बाड़ा सवाल नहीं कर सकता। जिन पर पेपरलीक को लेकर आरोप हैं वो कैसे बोल सकते हैं।

बेनीवाल के सवाल को लेकर कुछ मिनटों तक पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच बहस भी हुई। आज पहली बार भजनलाल सरकार विधायकों के सवालों का सामना कर रही है। विधानसभा में अभी 30 जनवरी तक का कामकाज तय किया गया है। जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को भजनलाल सरकार सदन में लेखानुदान पेश कर सकती है। इस बार पूर्ण बजट जून-जुलाई में आएगा।

हनुमान बेनीवाल ने पूछा कि क्या जिन नेताओं पर आरोप लगे क्या उनसे एसआईटी ने पूछताछ की है? तो खींवसर ने कहा कि एसआईटी चीफ सीबीआई में रह चुके हैं अगर आपको कोई जानकारी चाहिए चीफ से आपकी मुलाकात और बैठक करवा देते हैं।

डोटासरा बोलने लगे तक हुआ हंगामा

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा बोलने लगे तो भाजपा के विधायकों ने सीकर में कलाम कोचिंग को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच आप चोर हैं के नारे भी लगे।

बेनीवाल ने पूछा सत्र का पहला सवाल

हनुमान बेनीवाल के सवाल के जवाब में मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामले की एसओजी और SIT जांच कर रही है। अगर एजेंसियां उचित समझेंगी तो आगे सीबीआई को भी जांच दी जाएगी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!