शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ठेहसुहारा में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। रूकमणी निवासी बैराड़ हाल निवासी ठेहसुहारा ने बताया कि उसकी शादी बैराड़ के ग्राम रामगढ़ में रहने वाले सतीश धाकड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब दहेज लाने से मना कर दिया तो मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। घटना की जानकारी महिला ने पिता को दी। जहां पिता ने भी लड़की के ससुराल वालों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद रूकमणी थाने गई और मामले में पति सतीश सहित अशोक व सुशीला धाकड़ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment