Press "Enter" to skip to content

भजनलाल सरकार योजनाएं बंद नहीं करेगी गहलोत सरकार की: बेनीवाल ने किया विधानसभा में हंगामा/ राजस्थान

जयपुर

विधानसभा में राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण।

16वीं विधानसभा की बैठक आज राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुई। गवर्नर कलराज मिश्र के अभिभाषण शुरू करते ही विधायक हनुमान बेनीवाल ने हंगामा शुरू कर दिया। खींवसर विधायक ने वेल में नारेबाजी करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भंग करने की मांग की।

राज्यपाल ने भजनलाल सरकार का विजन रखते हुए कहा कि पिछली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं में घोटाले की जांच होगी। साथ ही कुछ और योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी। मिश्र ने कहा कि राजस्थान की जनता ने मोदी सरकार की गारंटियों पर मुहर लगाई है।

इससे पहले सुबह 10 बजे विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक की गई। बैठक में विधानसभा के आगामी दिनों के कामकाज तय किए गए। अगले तीन दिन विधानसभा में अवकाश रहेगा। वहीं, 23, 24 और 29 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। जबकि, 30 जनवरी को सीएम भजनलाल शर्मा रिप्लाई पेश करेंगे।

राज्यपाल के विधानसभा पहुंचने से पहले उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे।

राज्यपाल के विधानसभा पहुंचने से पहले उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे।

राज्यपाल के अभिभाषण की बड़ी बातें..

  • राज्यपाल के अभिभाषण में भजनलाल सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं और विजन का जिक्र किया है। विकसित शिक्षित राजस्थान की कल्पना को साकार करेंगे। पिछली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। कुछ योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। पिछली सरकार ने राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ाया।
  • राज्यपाल ने कहा- पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए बिना वित्तीय प्रबंधन बनाई योजनाओं की समीक्षा होगी, उन्हें गहन छानबीन के बाद ही लागू किया जाएगा।
  • भैरोंसिंह शेखावत ने अंत्योदय का नारा दिया था। उनकी अंत्योदय योजना की वजह से ही हमारी सरकार अंत्योदय का सपना साकार करेगी। विश्व बैंक के अध्यक्ष ने शेखावत को भारत के रॉकफेलर की संज्ञा दी थी।
  • पूर्ववर्ती सरकार के टेंडर घोटालों की वजह से जल जीवन मिशन (जेजेएम) जैसी योजना में राजस्थान पिछड़ गया। जिन भी लोगों ने इस योजना में भ्रष्टाचार किया है उन्हें भी सजा दिलाई जाएगी।
  • पिछली सरकार के अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की समीक्षा होगी। स्कूल तो खोल दिए गए लेकिन न अंग्रेजी के शिक्षक लगाए, न क्लासरूम सहित दूसरे साधन उपलब्ध करवाए गए।
  • भजनलाल सरकार गहलोत सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना की समीक्षा करेगी। पिछली सरकार ने ​केंद्र की आयुष्मान योजना को चिरंजीवी का नाम देकर केवल वाहवाही लूटी। सरकार अब आयुष्मान भारत योजना को जनकेंद्रित बनाकर लागू करेगी।

16वीं विधानसभा के पहले सत्र की आज की PHOTOS…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल कलराज मिश्र का फूल देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल कलराज मिश्र का फूल देकर स्वागत किया।

बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ ऋतु बनावत जाट आरक्षण की मांग को लेकर विधानसभ की बैठक में प्लेकार्ड लेकर पहुंचीं।

बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ ऋतु बनावत जाट आरक्षण की मांग को लेकर विधानसभ की बैठक में प्लेकार्ड लेकर पहुंचीं।

कांग्रेस नेता और टोंक से विधायक सचिन पायलट भी पहले सत्र की बैठक में पहुंचे।

कांग्रेस नेता और टोंक से विधायक सचिन पायलट भी पहले सत्र की बैठक में पहुंचे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!