Press "Enter" to skip to content

लूट : बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाचा-भतीजे से 60 हजार रुपए लूटे | Bhonti News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के चाचा.भतीजे से तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाश 60 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं। बाइक ओवरटेक कर कट्टा अड़ा दिया और बैग लूटकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फरियादी आनंद तिवारी पुत्र रामेश्वर निवासी बूढ़ोन करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चाचा कमलेश तिवारी के संग 19 अगस्त को बाइक से सेंट्रल बैंक भौंती आया था। चाचा कमलेश ने बैंक खाते से 12:01 बजे 60 हजार रुपए निकाले और मुझे दे दिए। मैने अपनी बाइक के अगले हैंड पर बैग टांग दिया। बाइक चलाकर चाचा के संग बूढ़ोन जा रहे थे। दोपहर 1:30 बजे ऊमरी खुर्द में हरचरण जाटव के खेत के पास मोड़ पर पीछे से बिना नंबर की बाइक आई।
बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके हमें रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने कट्टा अड़ाकर नोटों का बैग छीन लिया। बैग में चाबियां व बैंक की दो पासबुक भी रखीं थी। तीनों बदमाश बैग लूटकर ऊमरीकला की तरफ भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!