Press "Enter" to skip to content

लालकृष्ण आडवाणी शामिल होंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में : 5 पार्टियां नहीं जाएंगी विपक्ष की कांग्रेस समेत / नई दिल्ली

नई दिल्ली

विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने 19 दिसंबर को लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्‍योता दिया था। - Dainik Bhaskar

विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने 19 दिसंबर को लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्‍योता दिया था।

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि आडवाणी की तबीयत खराब रहती है, इसलिए वे कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

विश्‍व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने 19 दिसंबर को लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्‍योता दिया था। आडवाणी और जोशी ने कहा है कि वे समारोह में आने का पूरी कोशिश करेंगे।

तस्वीर राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम रथ यात्रा की है। तब भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी को यात्रा की कमान सौंपी थी। उन्होंने 25 सितंबर 1990 को सोमनाथ से यात्रा शुरू की थी, जो 30 अक्टूबर 1990 को खत्म हुई थी।

तस्वीर राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम रथ यात्रा की है। तब भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी को यात्रा की कमान सौंपी थी। उन्होंने 25 सितंबर 1990 को सोमनाथ से यात्रा शुरू की थी, जो 30 अक्टूबर 1990 को खत्म हुई थी।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 18 दिसंबर को लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से आग्रह किया था कि वे जनवरी में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या न आएं।उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है। यहां ठंड भी ज्यादा है। इसलिए मैंने दोनों से निवेदन किया है कि समारोह में न आएं। लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हैं और मुरली मनोहर जोशी 5 जनवरी को 90 साल के हो गए हैं।

उधर, कांग्रेस ने 10 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन समेत सभी कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने कहा है कि ये भाजपा और RSS का प्रोग्राम है। अब तक I.N.D.I. A की 5 पार्टियां कांग्रेस, सपा, टीएमसी, CPI(M) और शिवसेना (उद्धव गुट) प्राण प्रतिष्ठा में जाने से मना कर चुकी हैं।

कांग्रेस बोली- BJP/RSS ने इसे इवेंट बनाया

  • राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर किया, जिसमें उद्घाटन में न जाने का कारण बताया गया है। इसमें कांग्रेस ने लिखा है कि धर्म निजी मामला है, लेकिन BJP/RSS ने मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को अपना इवेंट बना लिया है। उधर, गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कांग्रेस को ऐसा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में न जाने का फैसला सही नहीं है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!