Press "Enter" to skip to content

पोस्टर देख कर नौकरी के लिए प्रतापगढ़ पहुंची थी महिला के साथ गैंगरेप : झांसा घर बैठे नौकरी देने का , गैंगरेप करने के बाद लखनऊ छोड़ा / उत्तर प्रदेश

मोहनलालगंज, लखनऊ

लखनऊ की रहने वाली शादीशुदा महिला को जॉब देने के बहाने प्रतापगढ़ बुलाया। फिर वहां उससे एक व्यक्ति ने गैंग रेप किया। बाद में खुद उसे लखनऊ वापस छोड़ गया। पीड़िता के साथ रेप करने के बाद आरोपी उसे मोहनलालगंज इलाके में छोड़कर भाग गया। मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के पीजीआई इलाके का है।

मोहनलालगंज निवासी एक युवती के मुताबिक उसने एक पोस्टर पर नौकरी संबंधी जानकारी देखी तो उसमें लिखे नंबर पर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने अपना नाम राकेश बताया। उसने नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए 7 जनवरी को प्रतापगढ़ बुलाया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मोहनलालगंज इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है। वह नौकरी की तलाश में थी। तभी उसने इलाके में एक खंभे पर लगा पोस्टर देखा। उसमें लिखा था कि घर बैठे जॉब पाना चाहते हैं, तो इस नंबर पर फोन करें। साथ में वहां फोन नंबर भी दिया हुआ था।

ज्वाइन करने के लिए उसे ऑफिस बुलाया
महिला के मुताबिक, उसने उस नंबर पर फोन किया। एक शख्स ने बताया कि वो घर बैठे उसे नौकरी दिलवा सकता है। लेकिन ज्वाइन करने के लिए उसे ऑफिस की कुछ फॉर्मेलिटी पूरी करनी होंगी। इसके लिए उसे प्रतापगढ़ के सुंदरपुर लालगंज आना होगा। राकेश से बातचीत करने के बाद युवती रोडवेज बस से प्रतापगढ़ जिले में पहुंचीं। जहां उसकी मुलाकात राकेश से हुई। राकेश ने युवती को दो और लोगों के नंबर दिए और आगे की बातचीत करने के लिए।

खाली मकान में ले जाकर किया गैंग रेप
युवती ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने युवती को एक अन्य पते पर बुलाया। जहां पहले से राकेश, पूर्णिमाकांत, दीपेश, अमित और कलश नमक शख्स मौजूद थे। वह युवती को एक खाली मकान में लेकर पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। रेप करने के बाद युवती को कार में बैठाकर मोहनलालगंज इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

कार से नीचे उतारकर भाग निकला आरोपी
इसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को कार में बैठाकर मोहनलालगंज इलाके बिंदौवा पहुंचा। वहां उसे कार से नीचे उतारकर भाग निकला। महिला इसके बाद अपने घर पहुंची और रो-रोकर घर वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद वो भाई के साथ थाने आई और आरोपी के खिलाफ मोहनलालगंज में रेप का मामला दर्ज करवाया।

नौकरी का विज्ञापन देखकर की थी कॉल
मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी आलोक राव के मुताबिक पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार अज्ञात युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। भाई के मुताबिक पीड़िता ने घर के बाहर नौकरी का विज्ञापन देखकर युवक को कॉल किया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!