Press "Enter" to skip to content

सफलता : लूट का प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने दबोचा | Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना पुलिस ने लूट के प्रयास करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 4 जून को मुकेश पुत्र मुलायमसिंह यादव निवासी आवास थाना दिनारा ने बताया कि जब वह घर जा रहा थ्ज्ञा तो उससे अज्ञात लोगों ने पर्स छीनने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक साथी आरोपित विक्की उर्फ विकास ठाकुर पुत्र बलवानसिंह ठाकुर निवासी ग्राम बमैर थाना रक्सा जिला झांसी एक लाल रंग की बाइक से फरार था जिसके विरूद्ध  थाना रक्सा में पूर्व के आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। उक्त आरोपित पर एसपी ने 2 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस को 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार इनामी आरोपित विक्की उर्फ विकास ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिपुदमसिंह राजावत, चौकी प्रभारी थनरा सउनि विनोद गौतम, आरक्षक अंकितसिंह, जितेंद्रसिंह रावत, पींकेश, आरक्षक पुष्पेंद्र, सैनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!