
पुलिस ने बताया कि यह घटना 3 जनवरी की है।
कनाडा की फ्लाइट में 16 साल के लड़के ने अपने ही फैमिली के लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद पायलट को विन्निपेग शहर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 3 जनवरी की है, जब एयर कनाडा की फ्लाइट संख्या 137 टोरंटी से कैलगरी जा रही थी।
हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला करने वाला लड़का कनाडा के ग्रांड प्रेयरी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है और हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। हालांक, जिस सदस्य के साथ मारपीट हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण प्लेन 3 घंटों की देरी से रवाना हो सका।

कनाडा पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल सका है। (फाइल फोटो)
जर्मनी की फ्लाइट में भिड़े थे पति-पत्नी, तब भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
फ्लाइट क्रू ने पहले पाकिस्तान में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन पाकिस्तान अथॉरिटी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला लिया।

तस्वीर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों की है। (फाइल फोटो)
बेंगलुरु के पैसेंजर ने क्रू मेंबर से की थी बदतमीजी

तस्वीर रणधीर सिंह की है, जिसने 20 नवंबर को जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदतमीजी की थी।
इससे पहले 20 नवंबर को जयपुर से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट के पैसेंजर ने क्रू से बदतमीजी की थी। इसके बाद बेंगलुरु पहुंचने पर पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया था कि 32 साल का शख्स नशे में था और कई बार चेतावनी देने के बाद भी शांत नहीं हुआ था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
वहीं 23 नवंबर को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से जेद्दाह से हैदराबाद जा रही एक इंडिगो फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में डायवर्ट करना पड़ा था। यहां मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।





Be First to Comment