पति के दोस्त ने किया महिला से रेप जयपुर में : मारने की दी धमकी बच्चों को , ऐंठे गहने-कैश ब्लैकमेल कर /राजस्थान

जयपुर

गलतागेट इलाके में पति के दोस्त ने महिला से रेप किया। - Dainik Bhaskar

गलतागेट इलाके में पति के दोस्त ने महिला से रेप किया।

जयपुर में पति के दोस्त के एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पति की गैरमौजूदगी में घर आकर बच्चों को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देहशोषण कर गहने-कैश ऐंठ लिए। गलतागेट थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (गलतागेट) राजेश कुमार मीणा कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पति और बच्चों के साथ रहती है। आरोपी जुनैदर्रहमान के पति के दोस्त होने के कारण घर पर आना-जाना था। आरोपी जुनैदर्रहमान उसके ऊपर गलत नजर रखता था। साल-2023 में पति की गैरमौजूदगी में आरोपी उसके घर आया।

घर में अकेला पाकर बच्चों का मारने की धमकी देकर रेप किया। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेल कर सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए कैश भी ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।