मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भजनलाल सरकार के : प्रस्ताव को किया मंजूर राज्यपाल ने , घोषणा हो सकती है शाम को / राजस्थान

जयपुर

फोटो मंत्रियों के शपथ का है। 30 दिसंबर को 30 मंत्रियों ने शपथ ली थी। - Dainik Bhaskar

फोटो मंत्रियों के शपथ का है। 30 दिसंबर को 30 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके लिए फाइल राज्यपाल को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।

दरअसल, 30 दिसंबर शनिवार को 22 ​मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। अब शुक्रवार को विभाग के बंटवारे के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजे थे, जिसकी मंजूरी मिल गई है।

गौरतलब है कि भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं।

ये हैं कैबिनेट मंत्री

1. डॉ किरोड़ीलाल मीणा 2. गजेंद्र सिंह खींवसर 3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 4. बाबूलाल खराड़ी 5. मदन दिलावर 6. जोगाराम पटेल 7. सुरेश सिंह रावत 8. अविनाश गहलोत 9. जोराराम कुमावत

10 हेमंत मीणा 11. कन्हैयालाल चौधरी 12 सुमित गोदारा

5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1. संजय शर्मा 2. गौतम कुमार दक 3. झाबर सिंह खर्रा 4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी 5. हीरालाल नागर

5 राज्य मंत्री

1. ओटाराम देवासी 2. डॉ मंजू बाघमार 3. विजय सिंह चौधरी 4. केके विश्नोई 5. जवाहर सिंह बेड़म