Press "Enter" to skip to content

करैरा में जुए के रुपए को लेकर हुए विवाद में हत्या करने वाला 10 हजार का इनामी बंटी शर्मा गिरफ्तार | Karera News

करैरा। दो महीने पहले करैरा के गणेश मंदिर के पास जुए के फड़ पर रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बंटी पुत्र बाबूलाल शर्मा निवासी सुनारी थाना करेरा ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से यह आरोपी फरार चल रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया। 
वहीं बुधवार को एसपी राजेश चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि करैरा हत्याकांड का आरोपित बंटी अपने कुछ साथियों के साथ बहादुरपुर के जंगल में छिपा है। सूचना मिलने के बाद एसपी ने एएसपी गजेंद्रसिंह कंवर के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया जिसमें थाना प्रभारी मनीष शर्मा, इंदार थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर सहित आरक्षक प्रहलाद यादव, देवेश, सोनू, राहुल भदौरिया, रणवीर यादव, महेशसिंह, सुनीलसिंह, अनिल यादव, दीपक जाटव शामिल थे। टीम का नेतृत्व एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा ने किया। एसपी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां आरोपित बंटी शर्मा को खाती बाबा की पहाड़ी पर देखा और पहाड़ी की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपित ने भागने का प्रयास किया तभी इंदार थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर ने  पीछा कर बदमाश को दबोच लिया वही उसके साथ दूसरे आरोपित धर्मेंद्र चौबे ग्राम धमधोली को भी पकड़ कर करैरा थाने लाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!