Press "Enter" to skip to content

सराफा की दुकान से 50 हजार के सोने के गहने चोरी | Bairad News

बैराड़। बैराड़ नगर के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े दो महिला चोरों ने सराफा की दुकान से सोने के गहने चुरा लिए गहनों की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इस वारदात को दो महिलाओं ने अंजाम दिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मुख्य बाजार में पुलिस थाने से लगी जेआर ज्वेलर्स की दुकान पर खरीददारी के बहाने आई। महिलाओं ने सोने के आभूषण दिखाने की बात दुकानदार से की जिसके बाद दुकानदार ने महिलाओं को सोने के जेवर दिखाए। दोनों महिलाओं ने सोने के 10 ग्राम वजनी एक जोड़ी कानों के टॉक्स और कान में पहनने के सुई धागा चुरा लिए। महिलाओं के दुकान से जाने के 2 घंटे बाद चोरी की जानकारी होने पर दुकान संचालक ने बैराड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दुकान संचालक अंकित अग्रवाल ने बताया कि मैं अपने भाई गौरव के साथ दुकान पर बैठा हुआ था तभी दोपहर 1 बजे करीब दो महिलाएं दुकान पर आईं। उन्होंने सोने के टॉक्सए सुईधागा दिखाने को कहा। उन्हें ट्रे में रखकर मैंने सोने के गहने दिखाए, तभी साथ में आई महिला जो काली साड़ी और मुंह पर सफेद माक्स लगाए हुए थी, उसने चांदी की बिछिया दिखाने को कहा। इसी दौरान नजर थोड़ी सी चूक गई, जिसका फायदा उठाते हुए महिलाओं ने सोने के एक जोड़ी टॉक्स और कान में पहनने के सोने के सुई धागा चोरी कर लिए।
दुकानदार अंकित ने बताया कि महिलाओं ने दुकान से एक जोड़ी चांदी की बिछिया 600 रुपये में खरीदी और चली गई। जब गहने का बॉक्स देखा तो उसमें गहने कम निकले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो महिलाएं सोने के गहने चोरी करते हुए दिखीं। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!