Press "Enter" to skip to content

लापता करन सिंह का मिला महुअर नदी के पास गड्ढे में कंकाल | Karera News

शिवपुरी। करैरा के ग्राम टोड़ा से लापता हुए एक युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक एक माह पहले लापता हो गया था जिसका कंकाल आज मिला। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के पास एक जगह मक्खियां भिनभिनाती नजर आई। संदिग्ध दिखने पर उस जगह पहुंचे और कुछ पत्थरों को हटाया तो अंदर किसी शख्स के शव होने की आशंका दिखाई दी। जहां तेज दुर्गंध आ रही थी। इस पर उसने तत्काल ग्राम के सरपंच पति राजू चौहान को घटना की सूचना दी और सरपंच सहित ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद अमोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्थर हटाए तो रेत के अंदर पहले जबड़ा, फिर घुटना और बाद में युवक का धड़ कंकाल के रूप में निकाला गया।
बताया जाता है कि गांव के कुछ ग्रामीण नदी के पास गए थे जहां उन्हें एक जगह पर कुछ जानवर व मक्खियां दिखी जिस मामला संदिग्ध दिखा। मामले की सूचना सरपंच को दी जहां खुदाई की तो कंकाल मिला। लाश की पहचान उसके भाई ने कपड़ों के आधार पर की।
मिली जानकारी के अनुसार करनसिंह पाल निवासी टोड़ा 16 जुलाई को घर से बकरी चराने गया हुआ था। शाम के समय अपने दोस्त के साथ अरबी खोदने गया था तभी से वह लापता हो गया था। जिसका शुक्रवार को कंकाल महुअर नदी के पास मिला। मृतक के भाई फेरनसिंह ने आरोप लगाया कि करनसिंह की हत्या गांव के ही लोगों ने की है, क्योंकि उसका एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से ग्राम के शिवचरण, बाघराज, पेशी व मानसिंह ने उसकी हत्या कर शव को महुअर नदी में गाढ़ दिया। यही लोग उसकी हत्या के दोषी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!