Press "Enter" to skip to content

डॉ. बाबू ने पत्नी को किया दहेेज के लिए प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज किया केस | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर दहेेज प्रताड़ना का केसे दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति उर्फ अनुष्का कुशवाह ने बताया कि उसकी शादी डॉ. गौेरव कुशवाह निवासी 151, चुक्की मोहल्ला जालौन जिला यूपी के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय तक ठीक चला लेेकिन उसके बाद पति उसे दहेज के लिए परेेशान करने लगा। जब दहेज लाने से मना कर दिया तो शारीरिक व मानसिक रूप सेे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिससेे परेशान होकर उसने पिता को मामले की जानकारी दी। जहां पिता ने भी दामाद को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। जिस पर युवती करैरा अपने पिता के यहां आ गई और मामले में दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!