Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने पकड़ी 3 लाख की अवैध शराब | Karera News

करैरा। करैरा पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 3 लाख की अवैध शराब जब्त की। करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब भरी हुई है और दिनारा से करैरा की ओर आ रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात में एसडीओपी ने थाना प्रभारी करैरा मनीष शर्मा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जिस पर टीआई द्वारा तत्काल सहायक उपनिरीक्षक सुल्तानसिंह, आरक्षक सोनू पांडे एवं सैनिक सुघरसिंह को टीला तिराहे हाइवे रोड पर चैकिंग के निर्देश दिए। चैकिंग के दौरान एक कार आती हुई दिखी जो मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार थी। पुलिस ने कार चालक को रोका तो वह कार को छोड़कर भाग गया। जब कार की तलाशी ली तो उसमें 8 पेटी बीयर, 10 पेटी सफेद प्लेन मदिरा मिली जिसे जब्त कर थाने ले आए। जब्त माल की बाजार कीमत 3 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है। करैरा पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!