Press "Enter" to skip to content

जेल में बंद शिक्षक अखिलेश गुप्ता निलंबितकिराएदार महिला से दुष्कर्म के मामले में हुई थी गिरफ्तारी | Karera News

शिवपुरी। करैरा के एकीकृत माध्यमिक शाला ढांढ में पदस्थ और वर्तमान में दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद शिक्षक अखिलेश गुप्ता को जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे ने संकुल प्राचार्य उमावि दिनारा द्वारा दी गई सूचना के आधार पर निलंबित कर दिया है। शिक्षक को गिरफ्तारी दिनांक से निलंबित माना जाएगा। साथ ही न्यायालय से प्रकरण निराकरण होने तक निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय बीईओ कार्यालय करैरा रहेगा। बता दें कि गुप्ता पर उन्हीं के मकान में किराए पर रहने वाली एक महिला ने कुछ माह पूर्व दुष्कर्म का आरोप लगाया था और मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।
संकुल प्रभारी के प्रतिवेदन पर हुई कार्रवाई
शिक्षक अखिलेश गुप्ता के जेल में जाने के बावजूद तत्समय उसे निलंबित नहीं किया गया था और यह मामला सुर्खियों में भी रहा था। 22 जून को दिनारा संकुल प्राचार्य ने तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा था और जानकारी दी थी कि शिक्षक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तारी भी हो चुकी है ओर 24 जून से करैरा जेल में बंद है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!