Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का मामला ट्रेस, दो महिला चोर गिरफ्तार | Bairad News

शिवपुरी। जिले के बैराड़ में 4 दिन पूर्व दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में सोमवार को बैराड़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश करते हुए मुखबिर की सूचना पर से ग्वालियर से दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया। बैराड़ टीआई सतीश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैराड़ में जेआर ज्वेलर्स के संचालक अंकित अग्रवाल की दुकान से गुरूवार की दोपहर दो अज्ञात महिला चोरों द्वारा दुकानदार को बातों में उलझा कर बड़ी ही सफाई से सोने के 10 ग्राम वजनी गहने कानों के टॉक्स और सुई धागा कीमत 50 हजार चोरी कर लिए थे। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मुखबिर से महिला चोरों की पहचान कराई तो इनकी पहचान ग्वालियर की महिला चोर गिरोह के रूप में हुई सोमवार की सुबह तड़के बैराड़ पुलिस ने ग्वालियर के बहोड़ापुर, और थाटीपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर मनोरमा उर्फ पंचों जाटव और बेबी जाटव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला चोरों ने ज्वैलर्स के यहां चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया। चोरी की इस वारदात को ट्रेस करने में एसआई अरविंद सिंह चौहान की मुख्य भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!