Press "Enter" to skip to content

कोरोना पॉजिटिव मिलने से खनियांधाना का एकमात्र स्टेट बैंक और तहसील कार्यालय 5 दिनों के लिए बंद | Khaniyadhana News

खनियांधाना। जिले में तेजी से फैलता कोरोना संक्रमण अब तहसील मुख्यालयों पर भी बढ़ने लगा है तथा शनिवार को आई रिपोर्ट में तहसील कार्यालय का एक कर्मचारी तथा स्टेट बैंक के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया तथा प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से आगामी 5 दिनों के लिए दोनों कार्यालय बंद करा दिए हैं। रविवार के अवकाश के बाद आज सोमवार को यह दोनों कार्यालय नहीं खुले तथा उम्मीद है शुक्रवार से यह कार्यालय खुलेंगे। दोनों कार्यालयों के बंद रहने से हजारों लोग परेशान हैं जो रोज गांव से अपने काम कराने के लिए बैंक तथा तहसील के चक्कर लगाते हैं।
रविवार को आई रिपोर्ट में भी खनियांधाना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सहित 4 लोग पॉजिटिव निकले जिसके कारण नगर में मुसाब मोहल्ला, मस्जिद गली तथा हिन्द गली सहित 3 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं तथा बैरिकेडिंग लगाकर प्रशासन ने यहां से आवागमन बंद कर दिया है तथा सभी घर मोहल्लों को सेनेटाइज करवाया है ।सोमवार को भी ग्राम कुम्हर्रा में रहने वाली एक महिला पॉजिटिव निकली है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अरुण कुमार झस्या ने बताया कि सोमवार को खनियांधाना के सैंपल कलेक्शन बूथ में 48 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!