Press "Enter" to skip to content

विनीता बनी महिला कांग्रेस पोहरी की ब्लॉक अध्यक्ष | Pohari News

शिवपुरी। संपूर्ण जिले भर में महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष इंदु जैन के द्वारा संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पोहरी प्रवास के दौरान महिला कांग्रेस को संगठित करने को लेकर पोहरी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनीता भरत लखन को मनोनीत किया गया है। वहीं पोहरी से जिले में  राजकुमारी गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला संगठन मंत्री पद पर  सोभाराजे अंदौरा दिहायला को नियुक्त किया गया है। अपने इस मनोनयन पर नव निवयुक्त पदाधिकारियों ने महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन का आभार जताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!