Press "Enter" to skip to content

महामारी : कोरोना ने ली एक और जान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने तोड़ा दम | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में कोरोना ने एक और मरीज की जान मंगलवार को ले ली है। सिद्धि विनायक अस्पताल से जिला अस्पताल 31 अगस्त की शाम लाई गई महिला को भर्ती किया गया थाए जहां अलसुबह 4 बजे महिला की मौत हो गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष की मौत से पार्टीजनों सहित शोक की लहर दौड़ गई। इस मौत को लेकर महिला के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साहबए मेरी पत्नी की हालत ठीक थी। रात को 4 बजे जब बोतल बंद की तो उसकी तबीयत बिगड़ी मैंने नर्स को बताया और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन आधे घंटे तक डॉक्टर मेरी पत्नी को देखने नहीं पहुंचे। इसलिए उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की मौत की पुष्टि आइसोलेशन प्रभारी डॉ. केबी वर्मा ने की।
मौत के बाद लिया सैंपल
महिला को सर्दी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। सुबह जब उसकी मौत हो गई तो सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की दोपहर पॉजिटिव आ गई। बाद में पीपीई किट सहित अन्य सुरक्षा के उपाय करने के बाद नपा की निगरानी में शहर के मुक्तिधाम पर महिला का अंतिम संस्कार किया गया। जहां परिजन भी मौजूद रहे।
6 दिन में 4 की मौत, अब तक 15
जिले में 6 दिन के भीतर 4 मरीजों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल में दो मरीजए जबकि 1 मरीज ने सिद्धि विनायक में दम तोड़ा था। आज जिस महिला की मौत हुईए वह भी जिला अस्पताल में भर्ती थी, उसकी मौत हुई हैए जबकि एक अन्य महिला की दो दिन पहले ग्वालियर में मौत हो गई थी। 3 गुना के मरीजों को मिला लें तो शिवपुरी, दिल्ली, ग्वालियर, भोपाल मिलाकर अब तक 15 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!