Press "Enter" to skip to content

रिटायर हुए तो विदाई पार्टी के बाद घर लौट रहे थे बैंक मैनेजर, रास्ते में हुई अटैक से मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यांचल ग्रामीण बैंक हरपालपुर में बैंक मैनेजर के पद से 31 अगस्त सोमवार को रिटायर हुए शहर के विष्णु प्रसाद पाराशर की सोमवार की रात हार्ट अटैक से उस वक्त मौत हो गई जब वे अपने रिटायरमेंट की विदाई पार्टी के बाद हरपालपुर से शिवपुरी लौट रहे थे। इस दौरान खुद के वाहन से ही लौट रहे 60 वर्षीय पाराशर को महुरानीपुर के पास सीने में तेज दर्द हुआ और गाड़ी में ही उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार को शिवपुरी लाया गया। जहां विवेकानंद कॉलोनी से उनकी शव यात्रा मुक्तिधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में विभिन्न स्थानों पर रहकर सेवा देने वाले मृदुभाषी व कर्तव्य निष्ठ मैनेजर विष्णु पाराशर की अंतिम यात्रा में बैंक सहित शहर के समाजसेवी व अन्य लोग शामिल हुए जहां उनको अंतिम विदाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!