Press "Enter" to skip to content

रणवीर सिंह रावत के प्रदेश महामंत्री बनने पर करैरा में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी | Shivpuri News

करैरा शिवपुरी। रणवीर सिंह रावत के बीजेपी प्रदेश महामंत्री बनने पर करैरा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। करैरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की करैरा बीजेपी मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि करैरा से बीजेपी प्रदेश महामंत्री बनना करैरा के गौरव के लिए बड़ी बात हैं। 
पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने कहा कि प्रदेश राजनीति में अब करैरा का योगदान और भी बढ़ेगा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि करैरा जैसे छोटे कस्बे के एक व्यक्ति को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनना शिवपुरी जिले के लिए गौरव की बात है। 
इस खास मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन लोधी हरीशंकर परिहार भाजपा युवा नेता मनीष गुप्ता एडवोकेट साहब भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष दुबे राजू शर्मा दाऊद खान वरुण खटीक भावेश कुशवाह साहित मौजूद रहे जमकर नारेबाजी की वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!