Press "Enter" to skip to content

वरिष्ठ साहित्यकार और गीतकार रामस्वरूप शर्मा के निधन पर जताया शोक | Karera News

करैरा। करैरा के वरिष्ठ साहित्यकार और प्रसिद्ध गीतकार, समाजसेवी, नवदुर्गा समिति बाबा का बाग करैरा के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा का आकस्मिक निधन हो जाने पर नगरवासियों ने शोक व्यक्त किया है। शर्मा की कविता सजग रहना समय कठिनाई का है, डोलियां लूट लीं कहारों ने, जैसे गीतों के रचनाकार यूं अचानक हम सबसे अलविदा कह जाएंगे,सोच भी नहीं सकते थे। यह इतना बड़ा आघात हम सब कैसे सहन करें सब अचंभित हैं। अभी कुछ दिन पहले ही तो उनके निवास पर एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें उनका उत्साह और उमंग देखकर सभी साहित्यकार साथी प्रोत्साहित हुए बिना नहीं रह सके। गोष्ठी में उनकी उपस्थिति सदैव सभी के लिए प्रेरणादायक होती थी। नवदुर्गा समिति बाबा का बाग करैरा के नवदुर्गा महोत्सव में उनका श्रम, उनका समर्पण भुलाया नहीं जा सकता। गत सप्ताह ही तो पौधारोपण कार्य में शामिल हुए थे। उनका दाहसंस्कार गणेश घाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। शर्मा की निधन की खबर मिलते ही समाज सेवी, नागरिक, अधिकारियों, राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!