Press "Enter" to skip to content

सुरक्षित दूरी के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के मध्य धर्म के प्रति श्रद्धा रखने वाले समाजसेवियों के द्वारा स्थानीय सर्वोदय नगर सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी परिसर में निवास पर श्रीगणेश महोत्सव के दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षित दूरी के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने मिलकर श्रीगणेश की आराधना की और बाद में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर सभी ने श्रीहनुमान स्तुति में भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय रहवासियों दीपक भार्गव और रमन अग्रवाल ने बताया कि संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति प्रवीण भार्गव राजा, महेश महाकाल, प्रशांत, हरगोविंद, राजू कसेरा ने शामिल होकर भगवान श्रीगणेश व श्रीहनुमान का स्मरण सुंदरकांड पाठ से किया। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, दीपक भार्गव, मानसिंग जादौन, गिर्राज गुप्ता, रमन अग्रवाल, सोनू गुप्ता, जोंटी श्रीवास्तव व भक्तजन मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!