Press "Enter" to skip to content

फतेहपुर टोंगरा रोड से घर के बाहर खड़े दो ट्रक चोरी | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत फतेेहपुर टोंगरा रोेड पर निवास करने वाले एक युवक के घर के बाहर रखे दो ट्रक चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार रामसिंह यादव पुत्र गजराजसिंह निवासी 28 नंबर कोेठी के पास टोंगरा रोड फतेहपुर ने बताया कि उसके पास दो ट्रक हैै जिनमें से एक ट्रक उसकी पत्नी गायत्री के नाम व दूसरा ट्रक बेटे सुरेंद्रसिंह यादव के नाम है। 30 अगस्त को उसनेे ट्रक घर के बाहर लॉक लगाकर खड़े कर दिए। जब सुबह उठे तो देखा कि ट्रक रखेे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में ट्रक चोेरी की शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!